मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिव्या मदेरणा ने जोधपुर ग्रामीण एसपी पर लगाया फर्जी एनकाउंटर और ड्रग डीलर को संरक्षण देने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने जोधपुर ग्रामीण

एसपी धर्मेंद्र यादव पर फर्जी एनकाउंटर और ड्रग डीलर को संरक्षण देने का

आरोप लगाया। मदेरणा ने एसपी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। दिव्या ने

अलग-अलग सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एसपी पर हमला बोला।

उन्होंने

सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आजकल पिक्चर देखकर सुपर कॉप या सिंघम बनने की

होड़ मची हुई है। सोशल मीडिया में पुलिस अधिकारी हीरो बनने के चक्कर में

पब्लिक शेमिंग और पब्लिक हुमिलिएशन के हथकंडे अपनाते हैं। जबकि आम जनता या

पीड़ित को ये जानकारी ही नहीं होती है कि पुलिस कस्टडी में वीडियो बनाकर

जुर्म कबूल करवाना और उसे सोशल मीडिया पर डालना गैर कानूनी है।

दिव्या

ने 5 मई को जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र में सिरमंडी टोल पर मारपीट के

मामले में गिरफ्तार आरोपित के वीडियो को लेकर पोस्ट किए। साथ ही, 9 मई को

खेड़ापा थाना क्षेत्र में युवकों को थाने ले जाकर मुंडन कराने के मामले में

एसपी का हाथ बताया।

पुलिस इसे फैशन समझ रही है

दिव्या मदेरणा

ने कहा- 9 मई को खेड़ापा इलाके के धनारी कलां में अवैध बजरी खनन चल रहा था।

इस मामले को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। पुलिस ने खनन रुकवाने की कोई

कार्रवाई नहीं की। गुस्साए युवकों ने वहां अवैध खनन कर रहे लोगों की

गाड़ियों पर पथराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने 10 मई को ग्रामीणों को ही

थाने ले आई थी। इसके बाद मैंने थानाधिकारी लाखाराम से कहा कि आपको दोनों

पक्षों को हिरासत में लेना चाहिए था। इसी दिन मुझे एक वीडियो मिला, जिसमें

पुलिस युवकों का मुंडन कराने वाली थी। मैंने तुरंत रेंज आईजी विकास कुमार

से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिलाया कि ये गलत है और ऐसा नहीं किया

जाएगा।

मदेरणा ने कहा कि ये तो आजकल पुलिस का फैशन बन चुका

है। लेकिन, ये न्याय संगत नहीं है। मामला क्रिमिनल्स से जुड़ा होता है तो

कोई कुछ कहता नहीं। जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने इसे ट्रेंड बना

लिया है।

आरोप लगाया- बदला लेने के लिए ऐसा करती है पुलिस

मदेरणा

ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण एसपी के निर्देशों पर ही गिरफ्तार होने

वाले अपराधियों के वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर डाले जाते हैं। इसमें पैर

तोड़ना, पैर पर गोली मारना, उनके निर्देश से ही एक फर्जी एनकाउंटर भी हुआ

जो अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर सालभर पहले बायतु के ओमाराम जाट का

किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें