मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के औरंगाबाद में निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना, । बिहार के औरंगाबाद में निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बह गया। डायवर्सन के टूटने के कारण साेमवार काे इस इलाके के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो गया है। डायवर्सन के पानी में बहने के बाद इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देव प्रखंड के चट्टी बाजार स्थित अंबा-देव रोड में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। आवागमन बाधित न हो इसको लेकर पुल के बगल में डायवर्सन बनाया गया है। पानी के तेज बहाव के कारण डायवर्सन पानी में बह गया और कई गांवों को संपर्क भंग हो गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लगे एजेंसी के ऊपर लापरवाही का आराेप लगाया है। लाेगाें का कहना है कि निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकार के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है।

समाजसेवी संजीव कुशवाहा का कहना है कि अंबा से देव और बालूगंज से देव जाने के लिए यह एकमात्र सड़क है। अंबा-देव रोड में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी वजह से यहां डायवर्सन बनाया गया था लेकिन तेज बारिश में यह बह गया। ऐसे में आवागमन तो बाधित हुआ ही है। साथ ही कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है। बताया कि अभी पुल निर्माण कार्य पूरा होने में काफी समय लगेगा। ऐसे में आवागमन सुचारु करने के लिए फिर से डायवर्सन बनवाने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से डायवर्सन बनाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें