मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी की कार्रवाई, नाला सफाई के लिए भैंसापाली गांव पहुंचा बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी की कार्रवाई, नाला सफाई के लिए भैंसापाली गांव पहुंचा बुलडोजर

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में विकासखंड कुरारा के ग्राम भैंसापाली में नाला सफाई एवं तालाबों की दुर्दशा संबंधी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सोमवार को तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की ओर से अवगत कराया गया था कि गांव भैंसापाली में लगभग 10 वर्षों से नालों की समुचित सफाई नहीं हुई हैं, जिसके कारण बरसात के दौरान कुशवाहा बस्ती एवं अहिरवार बस्ती में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचता है तथा गत वर्ष भी कुछ मकान क्षतिग्रस्त हाे गए थे। साथ ही गांव के तालाबों में जलकुंभी (पन चिरई) फैल जाने एवं सफाई न होने से उनका उपयोग प्रभावित हो रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने सोमवार को ग्राम भैंसापाली में विशेष सफाई अभियान चलवाकर नालों की सफाई एवं तालाबों से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया। संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

डीपीआरओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गांव में नाला सफाई और तालाबों की सूरत संवारने के लिए टीम लगाई गई हैं। बुलडोजर से गंदगी हटवाई जा रही है। बताया कि 10 साल से गांव में नाला और तालाब की सफाई न होने के कारण जलभराव से हर साल लोगों के घर क्षतिग्रस्त होते है। अब विशेष अभियान चलाए जाने से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें