मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

डिक्रीकार को पांच साल बाद भी कब्जा नहीं सौंपा : कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डिक्रीकार को पांच साल बाद भी कब्जा नहीं सौंपा : कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

जोधपुर। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 2 जोधपुर महानगर ने आदेश के पांच साल होने के बावजूद भी डिक्रीदार को विला का कब्जा नहीं सौंपे जाने तथा बकाया राशि 43 लाख 18 हजार 669 रुपये अदा नहीं करने पर पार्श्वनाथ सिटी, सांगरिया बाईपास,जोधपुर के सेल्स ऑफिस को नीलामी के जरिए बेच कर 30 मार्च तक पालना करने का आदेश पारित किया।विमला बापना ने अधिवक्ता अनिल भंडारी, वासुदेव दाधीच और दिनेश चौधरी के माध्यम से इजराय प्रार्थना पत्र पेश कर कहा कि स्थाई लोक अदालत, जोधपुर महानगर ने 6 नवंबर 2020 को प्रार्थी का प्रार्थना पत्र मंजूर कर पार्श्वनाथ डेवलपर्स को निर्देश दिए थे कि प्रार्थी को पार्श्वनाथ सिटी, सांगरिया बाईपास, जोधपुर में रॉयल विला संख्या जे 028 को सही और दुरुस्त कर कब्जा दें और अप्रैल 2017 से जमा राशि 37 लाख 21 हजार 725 रुपए पर 9 फीसदी ब्याज तथा कब्जा सौंपे जाने तक प्रतिमाह 12 हजार 355 रुपए के हिसाब से हर्जाना भी अदा करें।इजराय प्रार्थना पत्र पर बहस करते हुए अधिवक्ता ने कहा कि विपक्षी को दो माह में आदेश की पालना करनी थी लेकिन पांच साल से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद भी विपक्षी ने न तो विला का कब्जा सौंपा और न ही 43 लाख 18 हजार 669 रुपये का भुगतान किया ।अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 2 जोधपुर महानगर ने प्रार्थी डिक्रीडर को विला का कब्जा अभी तक नहीं सौंपे जाने और बकाया राशि 43 लाख 18 हजार 669 रुपये का भुगतान नहीं किए जाने पर पार्श्वनाथ सिटी, सांगरिया बाईपास, जोधपुर स्थित सेल्स आफिस को नीलामी के जरिए बेच कर 30 मार्च तक पालना करने का आदेश पारित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें