मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

नौ विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरुआसनसोल (पश्चिम बर्दवान)। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो चुकी है। राज्य में दो चरणों में होने वाले चुनाव के तहत पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। इसके लिए चुनाव आयोग (ईसीआई) सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रशासन ने तीन प्रमुख केंद्र निर्धारित किए हैं। आसनसोल के कल्याणपुर स्थित डीएम कार्यालय, आसनसोल कोर्ट परिसर में एसडीओ कार्यालय और दुर्गापुर स्थित एसडीओ कार्यालय है।जिले के चार सीटों आसनसोल दक्षिण, कुल्टी, बाराबनी और जामुड़िया के उम्मीदवार अपना नामांकन डीएम कार्यालय में दाखिल करेंगे। वहीं, आसनसोल उत्तर सीट के लिए नामांकन आसनसोल एसडीओ कार्यालय में लिया जाएगा। इसके अलावा रानीगंज, पांडवेश्वर, दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम सीटों के उम्मीदवार दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय में अपने नामांकन जमा करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक, एस पोन्नमबलम (जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी) की अध्यक्षता में हुई ऑल-पार्टी बैठक में उम्मीदवारों को नामांकन से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी पहले ही दे दी गई है। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ कितने लोग रिटर्निंग ऑफिसर के पास जा सकते हैं।नामांकन प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए तीनों केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें