मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

कचरा फेंकने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कचरा फेंकने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक घायल

सिलीगुड़ी शहर में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद गुरुवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर पांच स्थित संतोषी नगर इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम कामेश्वर गिरी है जो सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक आवास (अपार्टमेंट) के निवासियों और इलाके के एक परिवार के बीच काफी समय से कचरा फेंकने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि आवास से कचरा फेंककर एक घर के ऊपर गिराया जा रहा था। गुरुवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान कामेश्वर गिरी नामक युवक पर आवास में रहने वाले एक व्यक्ति और उसके बेटे द्वारा हमला करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रक्तरंजित हालत में उन्हें तुरंत सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पाकर खालपाड़ा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही वार्ड नंबर पांच की पूर्व पार्षद अनीता महतो भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें