मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

सवाई माधोपुर। जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना बीती रात सीमेंट फैक्ट्री इलाके में हुई।मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कोटा से सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में संजय कलोशिया के यहां बारात आई थी। बारात में डीजे पर नाचने को लेकर विशाल (28) पुत्र रघुवीर चंद का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान युवकों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन और मौजूद लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल सवाई माधोपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक विशाल कोटा के काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा (थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र) का रहने वाला था और बारात में शामिल होने सवाई माधोपुर आया था। मृतक के पिता रघुवीर चंद की रिपोर्ट पर मानटाउन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें