मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

द्रमुक और अन्नाद्रमुक की चुनाव आयोग से अपील- अन्नामलाई का लोकसभा नामांकन पत्र खारिज करें,

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चेन्नई

(तमिलनाडु) । ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र

कड़गम-अन्नाद्रमुक ने गुरुवार को भारत के चुनाव आयोग से तमिलनाडु भारतीय

जनता पार्टी के अध्यक्ष अन्नामलाई की ओर से दायर नामांकन को खारिज करने की

अपील की है। कोयंबटूर से चुनाव लड़ रहे के अन्नामलाई ने अपना नामांकन

न्यायिक स्टांप पेपर पर दाखिल करने के बजाय कोर्ट फीस स्टांप पेपर में

दाखिल किया है।

इससे पहले द्रविड़ मुनेत्र

कड़गम (द्रमुक) ने भी चुनाव आयोग से अन्नामलाई की उम्मीदवारी को खारिज

करने के लिए कहा और आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी

संपत्ति को कम आंका है। एक शिकायत में, द्रमुक पदाधिकारी ने यह भी दावा

किया कि अपना नामांकन दाखिल करने के लिए अन्नामलाई 50 लोगों के साथ आए थे।

ईसीआई के निर्धारित आदर्श आचार संहिता के अनुसार चुनाव लड़ने के लिए आवेदन

करने के इच्छुक व्यक्तियों के साथ केवल पांच लोग ही जा सकते हैं।

बुधवार

को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी जबकि 30 मार्च तक नामांकन वापस

लेने की तारीख है। तमिलनाडु में एक चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पूरे

देश में नतीजे 4 जून को आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें