मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

'मोस्ट डिजर्विंग कंटेस्टेंट', बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को बताया विनर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'मोस्ट डिजर्विंग कंटेस्टेंट', बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को बताया विनर

मुंबई। 24 अगस्त, 2025 से शुरू हुआ टीवी का मोस्ट एंटरटेनिंग शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आ चुका है।

7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और कौन सा कंटेस्टेंट अपने घर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर जाने वाला है, ये देखने वाली बात होगी, लेकिन इससे पहले ही बिग बॉस 12 की विनर रही टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर दीपिका कक्कड़ ने बताया है कि उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है और शो का विनर किसको बनना चाहिए।

टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर दीपिका कक्कड़ ने अपना इंस्टाग्राम अपडेट किया है और बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है। उन्होंने फरहाना की वीडियो री-पोस्ट कर लिखा, "क्या जर्नी रही है फरहाना आपकी, स्ट्रोंग, निडर और नो फिल्टर, आप सबसे ज्यादा बिग बॉस की ट्रॉफी जीतना डिजर्व करती हैं।"

एक्ट्रेस के पोस्ट से साफ है कि वे फरहाना भट्ट को सपोर्ट करती हैं और उन्हें ही शो को जीतते हुए देखना चाहती हैं।

दीपिका कक्कड़ ने जिस वीडियो को रि-पोस्ट किया है, उसमें शुरुआत से अब तक की फरहाना की जर्नी दिखाई गई है। शो में एंट्री लेते हुए फरहाना ने सलमान खान के सामने कह दिया था कि वे उन्हें शो की विनर भी बुला सकते हैं।

पहले तो एक्टर सलमान खान भी फरहाना के कॉन्फिडेंस से हैरान हुए थे, लेकिन शो में आने के बाद सलमान ने उनकी सबसे ज्यादा क्लास लगवाई थी।

शो के फाइनल में अभी पांच फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत बोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं। फाइनल के लिए वोटिंग लाइन्स भी खोली जा चुकी हैं, जिससे आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं। शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा, जोकि रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि कलर्स पर शो रात 10 बजकर 30 मिनट पर प्रसारित होगा।

बिग बॉस 19 के फाइनल से पहले प्रणीत बोरे के शो जीतने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर प्रणीत बोरे की फोटो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने फोटो को एआई-जनरेटेड बनाया, जबकि कुछ यूजर्स ने फोटो को असली लीक फोटो बताया। खैर, शो के ग्रैंड फिनाले में 1 दिन से भी कम का समय बचा है, और देखना होगा कि शो की ट्रॉफी किसके नाम होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें