मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

अशोक डिंडा ने मयना में कहा, सुब्रत की हत्या पूर्व नियोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अशोक डिंडा ने मयना में कहा, सुब्रत की हत्या पूर्व नियोजित

पूर्व मेदिनीपुर। शनिवार सुबह भाजपा विधायक अशोक डिंडा अपने सहयोगियों और जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता सुब्रत अधिकारी के घर पहुंचे। सुब्रत अधिकारी, जो मयना के 194 नंबर बूथ के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता थे, शुक्रवार को अपने घर के पास स्थित तालाब से मृत पाए गए थे। उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई थी।पूर्व सांसद दिव्येंदु अधिकारी और मयना विधायक अशोक डिंडा ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और परिजनों को ढांढस बंधाया। दोनों नेताओं ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब भी दिए।अशोक डिंडा ने कहा कि भाजपा सुब्रत अधिकारी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है। डिंडा ने कहा, "हम 90 प्रतिशत सुनिश्चित हैं कि लकड़ी के बल्ली से घिरा तालाब में कोई बच्चा भी नहीं गिर सकता, तो हृष्ट-पुष्ट सुब्रत कैसे गिर सकता है। यह एक सोची-समझी हत्या है और हत्या करके शव तालाब में फेंक दिया गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वे अंतिम 72 घंटे में सुब्रत कहां थे, उनके फोन की डिटेल्स निकालें, इससे पूरा सच सामने आ जाएगा।"डिंडा ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने परिवार को आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने बताया, "हालांकि हम परिवार को वह सब कुछ नहीं दे सकते जो उन्होंने खोया है, लेकिन फिर भी जो कुछ संभव है, वह अवश्य करेंगे।""सुब्रत अधिकारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा थे और हमारे सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क से सदन तक आंदोलन कर हम न्याय दिलाएंगे और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।"उल्लेखनीय है कि सुब्रत बीते रविवार शाम बलाइपांडा इलाके में आयोजित हनुमान पूजा देखने गए थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद उनका शव बरामद हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें