मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म सरदार जी-3 का ट्रेलर शेयर करके विवादों में फंसे दिलजीत दोसांझ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अपने पंजाबी गानों के साथ-साथ वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। अपने गानों और एक्टिंग के लिए हमेशा अपने फैंस के बीच सराहे जाने वाले दिलजीत इस समय ट्रोल हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ अपनी एक फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसी वजह से दिलजीत विवादों में फंस गए हैं।दिलजीत की अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी-3' 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें दिलजीत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, उन्होंने जो ट्रेलर शेयर किया है, उसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आ रही हैं। हानिया इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत में सभी पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट बैन कर दिए गए थे। उस समय अभिनेत्री वाणी कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म 'अबीर गुलाल' भी चर्चा में थी। हालांकि, इस फिल्म को भी भारत में बैन कर दिया गया था। इस वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। उसके बाद दिलजीत ने हनिया आमिर के साथ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया और नेटिजन्स ने कमेंट कर उन्हें खूब ट्रोल किया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सरदार जी 3' की शूटिंग दिलजीत दोसांझ ने पहलगाम आतंकी हमले से पहले पूरी कर ली थी। इस फिल्म का ट्रेलर उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। खास बात यह है कि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं की जाएगी, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी देखकर कई दर्शक भड़क उठे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। इसी पृष्ठभूमि में जब 'सरदार जी 3' के ट्रेलर में हानिया आमिर नजर आईं, तो सोशल मीडिया पर इसका तीखा विरोध शुरू हो गया। कई यूज़र्स ने दिलजीत दोसांझ से जवाब मांगा है और इस फैसले पर नाराज़गी जताई है। इस विवाद के चलते अब दिलजीत एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं।इस बीच दिलजीत सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी नजर आएंगे। यही वजह है कि एक तरफ जहां इस देशभक्ति फिल्म पर काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने को लेकर एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें