मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

घुसपैठ के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने बदला रुख : दिलीप घोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घुसपैठ के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने बदला रुख : दिलीप घोष

खड़गपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खड़गपुर सदर के प्रत्याशी दिलीप घोष ने घुसपैठ और अवैध मतदाताओं के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। रविवार सुबह खड़गपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी विपक्ष की नेता थीं, तब वह स्वयं स्वीकार करती थीं कि घुसपैठियों के कारण बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। दिलीप घोष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ममता बनर्जी के पुराने बयान का उल्लेख करते हुए उन्हें घेरते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद उनका रुख पूरी तरह बदल गया है।उन्होंने कहा कि उस समय ममता बनर्जी का आरोप था कि बाहरी लोग राज्य में आकर फर्जी वोटर कार्ड बनवा रहे हैं और असली मतदाताओं के अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। लेकिन आज सत्ता में आने के बाद उनका रुख पूरी तरह बदल गया है।दिलीप घोष ने कहा कि केवल अपने वोट बैंक को बनाए रखने के लिए अब ममता बनर्जी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सड़कों पर उतरकर धरना दे रही हैं और मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच रही हैं।भाजपा नेता ने कहा कि सत्ता की राजनीति के कारण ममता बनर्जी की दोहरी नीति जनता के सामने उजागर हो चुकी है और राज्य की जनता सब देख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें