मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पर दिलीप घोष का हमला, बोले- विभाजन की राजनीति अब नहीं चलेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस पर दिलीप घोष का हमला, बोले- विभाजन की राजनीति अब नहीं चलेगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसकी ऐसी राजनीति नहीं चलेगी। शुक्रवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस ने देश को विभाजित किया और ‘वंदे मातरम्’ को भी विभाजित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विभाजन की राजनीति अब काम नहीं करेगी।

यादवपुर विश्वविद्यालय में जारी अशांति के संबंध में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कुछ ऐसे समूह सक्रिय हैं, जो हमेशा देश विरोधी नारे लगाते रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है। विश्वविद्यालय में किसी भी तरह की देश विरोधी और समाज विरोधी गतिविधि नहीं होनी चाहिए। वहां शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के संबंध में दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल की सीमा बेहद संवेदनशील है। केंद्रीय गृह मंत्री हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहे हैं कि बंगाल की सीमाओं को किस तरह सुरक्षित रखा जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें