मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

डाेटासरा के आराेपाें पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया तीखा पलटवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डाेटासरा के आराेपाें पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया तीखा पलटवार

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा लगाए गए आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीखा पलटवार किया है। दिलावर ने डोटासरा पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें "चरित्रहीन गैंग" का सरगना करार दिया और उनके आरोपों को पूरी तरह से नकारा किया।मदन दिलावर ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं को किस करते हैं और इस तरह के लोग ही डोटासरा के गैंग में शामिल हैं। भंवरी कांड या अजमेर ब्लैकमेल कांड, इन सबके पीछे कांग्रेसी ही थे। कांग्रेस के नेता दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने अंदर झांकें।उन्होंने कहा कि विधानसभा में लगे कैमरे तो लोकसभा और कांग्रेस के दफ्तरों में भी लगे होते हैं। ऐसे में डोटासरा के आरोप बेबुनियाद हैं। दिलावर ने सवाल किया कि क्या डोटासरा ने कांग्रेस के दफ्तरों में कैमरे इसलिए लगाए हैं ताकि वह महिला विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ अश्लील हरकतें देख सकें?उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की छवि का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और अनर्गल हैं। वह भाजपा के श्रेष्ठतम नेताओं में से एक हैं और उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं लग सकता।विधानसभा अध्यक्ष की पवित्र छवि को लेकर डोटासरा के आरोपों की कड़ी आलोचना करते हुए दिलावर ने यह भी कहा कि ऐसे आरोपों से कांग्रेस की असलियत उजागर होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें