मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

डिजिटल क्रांति ने पूर्वोत्तर में आमजन के जीवन को सरल बनाया : बिरला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डिजिटल क्रांति ने पूर्वोत्तर में आमजन के जीवन को सरल बनाया : बिरला

आईजोल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 21वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) जोन-3 सम्मेलन का कल उद्घाटन किया था। तीन दिवसीय अपने प्रवास में ओम बिरला शनिवार को आईजोल के बड़ा बाजार पहुंचे, यहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान स्पीकर बिरला ने बैम्बू से बनी हैट, आर्गेनिक फल और कुछ कलाकृति खरीदी।स्पीकर बिरला ने क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई के जरिए भुगतान किया।बिरला ने कहा देश मे डिजिटल क्रांति ने सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी आमजन के जीवन को सरल बनाया है। स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें बताया कि उनके व्यवसाय का 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान डिजिटल माध्यम से ही आता है। डिजिटल भुगतान माध्यमों के आने से व्यापार में भी इजाफा हुआ है।फालकुन गांव में कुछ सफाई कार्यकर्ताओं ने स्पीकर बिरला के पूछने पर बताया कि वे गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत अभियान चला रहे हैं । बिरला ने जब सफाई करते देखा तो वह भी स्वच्छता हेतु श्रमदान दिया ।बिरला ने कहा स्वच्छता आज पूरे देश में संकल्प बन चुका है। स्वच्छता के प्रति यहां लोगों में विशेष जागरूकता है, इससे सभी को प्रेरणा लेना चाहिए।स्पीकर बिरला तीन दिवसीय अपने प्रवास के आखिरी दिन फालकोन गांव में पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत किए। ग्रामीणों ने उन्हें पहाड़ी जीवन और संस्कृति के बारे में भी बताया ।बिरला ने कहा कि अनेकों चुनौतियों के बावजूद यहां के लोग खुशहाल जीवन जीते है। विकास के प्रति जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक दृष्टिकोण की बिरला ने तारीफ की। इस दौरान उन्होंने सभी को संसद भवन भ्रमण कर देश मे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने के लिए आग्रह किया ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें