मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

डीआईजी सुरेंद्र झा ने इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद, लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के लिए

पुलिस प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात

बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने धनबाद जिले के बंगाल-झारखंड

के बॉर्डर पर स्थित मैथन, चिरकुंडा और पंचेत इंटर स्टेट चेक पोस्ट का औचक

निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा

के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर भी दक्ष रहने और किसी तरह से

भयादोहन न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

चेक पोस्ट का

निरीक्षण करने के दौरान डीआईजी सुरेंद्र झा ने अंतरराज्यीय सीमा पर कानून

व्यवस्था बनाये रखने और अवैध सामग्रियों के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए

कई दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस तैनात

रहेगी और हर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जायेगी। उन्होंने

कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने वाली अन्य सामग्री खास तौर पर शराब, नगदी

और आर्म्स पर नजर रखी जायेगी। इस दौरान डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने चेक

पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया और बेहतर कार्य करने वाले

पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें