मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

पैन-इंडिया रिलीज को तैयार 'धुरंधर 2, इस दिन देगी थिएटर्स में दस्तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पैन-इंडिया रिलीज को तैयार 'धुरंधर 2, इस दिन देगी थिएटर्स में दस्तक

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल करने वाली फिल्म 'धुरंधर' अब सीक्वल के साथ और बड़े स्तर पर वापसी कर रही है। मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की पैन इंडिया रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

फिल्म मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अगले साल ईद यानी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खास बात यह है कि इस बार फिल्म केवल हिंदी नहीं बल्कि पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। यह एक साथ हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि इस बार तूफान हर जगह लौटने वाला है।

'धुरंधर' सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन साउथ इंडिया में इसे जबरदस्त प्यार मिला। सोशल मीडिया पर चर्चा और दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया को लेकर साउथ के डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर ओनर्स ने लगातार डब वर्जन की मांग की। इस स्वाभाविक मांग को देखते हुए मेकर्स ने फैसला लिया कि सीक्वल को शुरू से ही हिंदी के साथ ही अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

इससे भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले साउथ इंडियन दर्शक भी फिल्म सीधे अपनी भाषा में देख सकेंगे।

धुरंधर के सीक्वल का निर्देशन भी आदित्य धर कर रहे हैं। इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'धुरंधर 2' में कहानी को पहले से कहीं ज्यादा गहराई दी जाएगी, जबकि एक्शन सीक्वेंस बड़े स्केल पर दिखाए जाएंगे। फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।

जानकारी के अनुसार, मेकर्स भारत के अलावा कुछ चुनिंदा विदेशी मार्केट्स में भी फिल्म रिलीज की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में लीड रोल में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी। साथ ही सारा अर्जुन और सौम्या टंडन की एक्टिंग भी पूरी तरह परफेक्ट रही।

बता दें कि धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस ने नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर में शुमार हो चुकी है। क्रिसमस और नव वर्ष को देखते हुए वीकेंड पर इसकी बंपर कमाई जारी रहने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें