मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

धोनी को मिला ICC का ये बड़ा अवॉर्ड, कोहली बने दशक के बेस्ट क्रिकेटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का दशक का शीर्ष सम्मान अपने नाम किया, जब उन्होंने पिछले 10 साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती. कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेटर भी चुना गया.

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता. प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना.

इस पुरस्कार की होड़ में धोनी के अलावा विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड), मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डैनियल वेटोरी (न्यूजीलैंड) शामिल थे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ट्विटर पर पुरस्कारों की घोषणा की. कोहली ने आईसीसी अवॉर्ड की अवधि (1 जनवरी 2011 से 7 अक्टूबर 2020) के दौरान अपने 70 में से 66 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े. इस अवधि में उनके नाम पर सर्वाधिक अर्धशतक (94), सर्वाधिक रन (20396) के अलावा 70 से अधिक पारी खेलते हुए सर्वाधिक औसत (56.97) का रिकॉर्ड भी रहा.

कुल मिलाकर 32 साल के कोहली ने वनडे इंटरनेशनल मैचों में 12040 रन, टेस्ट क्रिकेट में 7318 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2928 रन बनाए हैं और सभी प्रारूपों में मिलाकर उनका औसत 50 से अधिक का है. कोहली इसके अलावा 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे.

कोहली आईसीसी के पुरस्कार अवधि के दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. उन्होंने इस दौरान 39 शतक और 48 अर्धशतक जड़े और 61.83 की औसत से रन बनाए.

कोहली ने बयान में कहा, ‘सबसे पहले तो यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है. पिछले एक दशक में जो लम्हा मेरे दिल के सबसे करीब है वह निश्चित तौर पर 2011 में विश्व कप, 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी और 2018 में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना है.’

सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुने जाने पर कोहली ने कहा, ‘एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मैं काफी जल्दी जुड़ गया था. मैंने पहले वनडे इंटरनेशनल टीम में जगह बनाई और इसके कुछ साल बाद मैंने टेस्ट पदार्पण किया.’

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मुझे काफी पहले ही अपने खेल को समझने का मौका मिला. और मैं पहले भी कह चुका हूं कि मेरा एकमात्र इरादा और मानसिकता टीम के लिए विजयी योगदान देना था और मैंने अपने प्रत्येक मैच में सिर्फ ऐसा करने का प्रयास किया.’

कोहली ने कहा, ‘अपने इस सफर के दौरान मैंने कभी आंकड़ों और संख्या पर ध्यान नहीं दिया और आप मैदान पर जो कुछ भी करते हो यह उसका नतीजा है और मेरे लिए यह जीत के रास्ते पर चलते हुए हासिल की गई उपलब्धियां हैं.’

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आईसीसी दशक का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर (ICC Men’s Test Cricketer of the Decade) चुना गया है. मौजूदा नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने आईसीसी अवॉर्ड की अवधि (1 जनवरी 2011 से 7 अक्टूबर 2020) में 65.79 औसत से 7040 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 26 शतक, 28 अर्द्धशतक शामिल हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें