मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

CSK और MS धोनी पर बड़ा अपडेट: सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का दावा 'इम्पैक्ट प्लेयर' बनने को तैयार नहीं MS धोनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
CSK और MS धोनी पर बड़ा अपडेट: सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का दावा 'इम्पैक्ट प्लेयर' बनने को तैयार नहीं MS धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा है कि दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सत्र में खेलना संभव नजर नहीं आता है। इसका कारण है कि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं हैं। बद्रीनाथ का मनाना था कि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तौर पर उतरकर अपने आईपीएल करियर को लंबा कर सकते थे पर वह इसके लिए तैयार नहीं दिखते। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि वह खेलना जारी रखते हैं, तो वह एक पूर्णकालिक विकेटकीपर के रूप में ही मैदान पर उतरना चाहेंगे, जिसका अर्थ है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी जो उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए संभव नहीं दिखता।

बद्रीनाथ का मानना है कि धोनी के लिए उनके करियर के इस चरण में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका अधिक उपयुक्त हो सकती थी। 44 साल की उम्र को देखते हुए, पूरे 20 ओवर तक विकेटकीपिंग करना उनके लिए शारीरिक रूप से संभव नहीं हो सकता है। यह नियम उन्हें केवल बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और दबाव कम करने का अवसर प्रदान कर सकता था, जिससे वे फिनिशर के रूप में अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभा पाते। बद्रीनाथ ने बताया, ‘‘धोनी ने मुझसे कहा कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे। वह खुद को एक पूर्णकालिक विकेटकीपर मानते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक मैदान पर रहना होगा।

इसलिए वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं तो इससे सीएसके को रणनीतिक फायदा होगा।’’ गौरतलब है कि धोनी पिछले कुछ आईपीएल सत्रों में फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझते रहे हैं, और उनके आईपीएल भविष्य को लेकर अटकलें लगातार बनी रहती हैं। बद्रीनाथ का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम निश्चित रूप से धोनी पर काम का बोझ कम कर सकता था, जिससे सीएसके उनके अमूल्य अनुभव और फिनिशर के रूप में उनकी अद्वितीय भूमिका का लाभ उठा पाता। सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी ने 2024 के सत्र से पहले कप्तानी छोड़ दी थी, और तब से बल्लेबाज के रूप में भी उनकी भूमिका काफी सीमित हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें