मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

Dhoni की सलाह और CSK की नई रणनीति, सौंपी पूर्व दिग्गज ज़हीर ख़ान को बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Dhoni की सलाह और CSK की नई रणनीति, सौंपी पूर्व दिग्गज ज़हीर ख़ान को बड़ी जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ज़हीर ख़ान को अपना नया मुख्य कोच बनाया है। माना जा रहा है कि सीएसके के इस फैसले के पीछे टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अहम भूमिका होगी। धोनी की सलाह पर ही सीएसके ने जहीर को कोच की जिम्मेदारी सौंपी होगी। यह नियुक्ति फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि ज़हीर ने उस लंबे कोचिंग कार्यकाल की जिम्मेदारी ली है जो पिछले कई वर्षों से टीम की सफलता का सबसे मजबूत आधार रहा है।

इसी कारण जब टीम के लिए नए कोच की तलाश शुरू हुई, तो कई विदेशी और देसी दिग्गजों के बड़े-बड़े नाम दौड़ में शामिल थे पर इसके बाद भी सीएसके ने जहीर के अवसर दिया। सीएसके के क्रिकेट प्रबंधन पर धोनी का प्रभाव है, ऐसे में सोच थी कि टीम की कमान किसी ऐसे भारतीय दिग्गज को सौंपी जाए जो घरेलू स्तर पर युवाओं की नब्ज़ पहचानता हो। वहीं ज़हीर न केवल एक चतुर रणनीतिकार हैं, बल्कि खेल की उनकी समझ असाधारण है। धोनी भली-भांति जानते हैं कि टीम इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुज़र रही है, जहाँ नए और युवा खिलाड़ियों को तैयार करना है।

ऐसे में ज़हीर से बेहतर क्रिकेटिंग दिमाग वाला कोच कोई दूसरा कोई नहीं हो सकता था। पूर्व में अन्य बड़ी फ़्रेंचाइज़ी के साथ काम करने के ज़हीर के रणनीतिक अनुभव का लाभ भी सीएसके को मिलेगा। धोनी और ज़हीर का रिश्ता महज़ एक कप्तान और गेंदबाज़ का नहीं रहा है। यह अटूट विश्वास और सम्मान की कहानी है। भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर, विशेषकर 2011 के ऐतिहासिक विश्व कप अभियान में इन दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी, जहाँ ज़हीर भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे थे।

मैदान पर जब भी टीम मुश्किल में होती थी, धोनी बिना सोचे गेंद ज़हीर के हाथ में थमा देते थे। ऐसा ही एक यादगार लम्हा इंग्लैंड के ख़िलाफ़ विश्व कप मुक़ाबले का है, जहाँ एंड्रयू स्ट्रॉस भारतीय गेंदबाज़ों पर हावी थे। धोनी ने ज़हीर को गेंद थमाई और उन्हें अपनी मर्ज़ी से फ़ील्डिंग लगाने की पूरी आज़ादी दी। ज़हीर ने अपनी रणनीति से स्ट्रॉस और इयान बेल को लगातार गेंदों पर आउट कर मैच का पासा पलट दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें