मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

धोखाधड़ी करने वाला ठग बाबा गिरफ्तार, 7 लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धोखाधड़ी करने वाला ठग बाबा  गिरफ्तार, 7 लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद

बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बरेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी के आरोपी ठग बाबा को गिरफ्तार किया और करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए। इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी ने वादी और उनके परिवार के सदस्यों को मृत्यु का भय दिखाकर पूजा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनके सोने के जेवरात चुरा लिए थे।04 जनवरी 2025 को वादी शोभित शंखधार निवासी ग्राम नरियावल, थाना बिथरी चैनपुर ने थाना में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि आरोपी व्यक्तियों ने उनकी माता, पत्नी और भाभी को धोखा देकर उनके सोने के जेवरात ले लिए। आरोपियों ने वादी और उसके परिवार के अन्य सदस्य की मृत्यु का भय दिखाकर पूजा के नाम पर यह ठगी की। इस पर थाना बिथरी चैनपुर में मु0अ0सं0-014/25 धारा 318(3)/316(3)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।थाना बिथरी चैनपुर की पुलिस टीम ने मामले की त्वरित जांच करते हुए आरोपी विनय कुमार को गिरफ्तार किया, जो हरदोई जनपद का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 73.8 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए, जिसमें 3 पीली धातु की चैन, 5 अंगूठी और 2 कंगन शामिल थे। ये जेवरात मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड, हरदोई में गिरवी रखकर आरोपी ने लगभग 3 लाख रुपये का कर्ज लिया था।गिरफ्तार अभियुक्तविनय कुमार पुत्र हरिशंकर तिवारी, निवासी डल्ला सिंह पेट्रोल पम्प के पास, सरोजनी नगर, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई (उम्र 50 वर्ष)।पुलिस टीम की सफलता:इस मले में बरेली पुलिस की तत्परता और मेहनत के परिणामस्वरूप अभियुक्त की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी हुई। पुलिस टीम के सदस्य, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार, उ0नि0 रणधीर सिंह, उ0नि0 विजयपाल सिंह और का0 अंकित कुमार की कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें