मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड : हेमामालिनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड : हेमामालिनी

काेटा। अभिनेत्री और मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड अभिनेता धर्मेंद्र काे मिलने की हिमायत की है। उन्हाेंने कहा है कि मुझे लगता है कि यह अवॉर्ड धर्मेंद्र को दिया जाना चाहिए था। तीन दिन पहले इस साल का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिथुन चक्रवर्ती को देने की घोषणा हुई है।हेमा मालिनी गुरुवार को कोटा में दशहरा मेला उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। शहर के उम्मेद भवन पैलेस में उन्होंने पत्रकाराें से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि हर साल एक कलाकार को यह पुरस्कार दिया जाता है। कलाकारों को पुरस्कार मिलना ही चाहिए। मुझे तो लगता है कि धरम जी को यह पुरस्कार मिलना चाहिए था। धरम जी को तो 10-15 साल पहले ही पुरस्कार मिल जाना चाहिए था। इस बार मिथुन को मिला है। वे बहुत अच्छे एक्टर और इंसान हैं।सांसद रहते हुए पॉलिटिक्स और एक्टिंग में कैसे संतुलन बैठा पाती हो, नृत्य प्रस्तुतियां भी होती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि मैं अभी तक मंत्री नहीं बनी। मंत्री बन गई तो मुझे डांस तो नहीं करने देंगे। इसलिए मुझे मंत्री बनना भी नहीं है। मैं सांसद के रूप में ही ठीक हूं।मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि सड़कें बनाना, स्कूल बनाना, मथुरा का विकास हो, यह बतौर सांसद मेरा कर्तव्य है। हेमा मालिनी ने कोटा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोटा आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। जब भी साड़ियों का नाम आता है तो कोटा डोरिया की साड़ी का नाम आता है। साड़ियों के लिए कोटा फेमस है। जब उन्हें बताया गया कि यहां कि कचौरी भी फेमस हैं तो उन्होंने कहा कि कचौरी मुझे जोधपुर की अच्छी लगती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें