मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार : धर्मेंद्र प्रधान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, संसद में विपक्षी सांसदों के राष्ट्रीय पात्रता

सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार नीट पर चर्चा

के लिए तैयार है लेकिन सब कुछ परंपरा और मर्यादा के भीतर होना चाहिए।

प्रधान

ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब कल राष्ट्रपति ने

स्वयं अपने भाषण में परीक्षा के बारे में बात की तो इससे सरकार की मंशा का

पता चलता है कि हम किसी भी मुद्दे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी देश के युवाओं और देश के छात्रों के

प्रति है। सरकार अपना पक्ष रखने के लिए तैयार है, फिर भ्रम क्या है?

उन्होंने

कहा कि नीट मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सीबीआई ने

जांच शुरू कर दी है। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। सीबीआई ने नीट पेपर लीक से

जुड़े आरोपितों की गिरफ्तारी भी शुरू कर दी है। सरकार किसी को छोड़ने वाली

नहीं है।

उन्होंने कहा कि एनटीए में सुधार के लिए एक

विश्वसनीय उच्च स्तरीय समिति भी बनाई गई है, जल्द ही उन सभी परीक्षाओं की

तारीख भी घोषित की जाएगी। मैं विपक्ष से भी अनुरोध करता हूं कि वे राजनीति

से बाहर आएं और चर्चा में शामिल हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें