मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

धनुष-रश्मिका की फिल्म 'कुबेर' ने तीन दिन में की जबरदस्त कमाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनुष की फिल्म 'कुबेर' को आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' के साथ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। धनुष की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती तीन दिन में ही 'कुबेर' की कमाई तेजी से 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 17.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे अब तक की कुल कमाई लगभग 46.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब सभी की निगाहें अगले वीक पर टिकी हैं।बॉक्स ऑफिस डेटा ट्रैक करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, धनुष की फिल्म 'कुबेर' ने तीसरे दिन 17.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 16.5 करोड़ रुपये रहा। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 48.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो इसके बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ नागार्जुन और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'कुबेर' को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद धनुष की फिल्म 'कुबेर' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका प्रीमियर जुलाई के अंत तक किया जा सकता है। फिल्म में जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे दमदार कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म में जान डाली है, जबकि देवी श्री प्रसाद ने संगीत का जादू बिखेरा है। फिलहाल 'कुबेर' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें