मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का क्रेज बढ़ाते हुए धनुष ने पोस्ट की ‘कुंदन’ की पुरानी तस्वीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का क्रेज बढ़ाते हुए धनुष ने पोस्ट की ‘कुंदन’ की पुरानी तस्वीर

मुंबई। साउथ सिनेमा के एक्टर धनुष फिल्म 'रांझणा' से हिंदी सिनेमा के दर्शकों का दिल जीत चुके थे। अब वे फिर से फैंस को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाने के लिए फिल्म 'तेरे इश्क में' लेकर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स में उत्साह देखने को मिल रहा था।

फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

फिल्म 'तेरे इश्क में' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। अब धनुष ने अपने फैंस को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' में उनके किरदार कुंदन की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें युवा कुंदन और बालक कुंदन एक-दूसरे को देखते हुए जा रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

अभिनेता ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "फिल्म तेरे इश्क में शुक्रवार को रिलीज हो रही है। हर हर महादेव।"

बता दें कि फिल्म 'तेरे इश्क में' के गाने और ट्रेलर देख फैंस फिल्म को 'रांझणा' से कंपेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे कुंदन नाम के लड़के का किरदार निभाया था, जो सोनम कपूर से बेइंतहा प्यार करता है। फिल्म में उनका देसी अंदाज, बनारसी बोलचाल और पागलपन भरा इश्क दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

अब एक बार फिर अभिनेता फिल्म 'तेरे इश्क में' के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें प्यार, जुनून और त्याग की भावना दिखाई गई है। वहीं, फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि 'तेरे इश्क में' भी 'रांझणा' की तरह धमाल मचाएगी। बता दें कि बीते बुधवार को फिल्म 'तेरे इश्क में' का ट्रेलर लॉन्च बनारस में रखा गया था, जहां पूरी टीम पहुंची थी। कृति और धनुष ने गंगा में बोटिंग की फोटोज भी पोस्ट की थीं और फिल्म का प्रमोशन भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें