मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

कृति सेनन की हल्दी रस्म में लहूलूहान होकर पहुंचे धनुष, 'तेरे इश्क में' का टीजर कर देगा इमोशनल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। फिल्मी दुनिया में जब भी कोई बड़ा नाम और नया प्रोजेक्ट सामने आता है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। खासतौर पर जब ये नाम आनंद एल रॉय का हो, जिन्होंने सिनेमा को 'रांझणा' जैसी यादगार फिल्म दी। आनंद एल रॉय फिर से अपनी नई फिल्म के जरिए पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह 'तेरे इश्क में' नामक फिल्म लेकर आ रहे है।

इस फिल्म में उन्होंने दो बड़े सितारों धनुष और कृति सेनन को कास्ट किया है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया।

'तेरे इश्क में' में एक ऐसी प्रेम कहानी है जो आनंद एल रॉय की पिछली फिल्मों से थोड़ी अलग है। धनुष इस फिल्म में 'शंकर' नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो वायुसेना में अधिकारी है। उनकी भूमिका को देखकर लगता है कि फिल्म में देशभक्ति के साथ-साथ प्यार की एक नई कहानी पेश की जाएगी।

वहीं कृति सेनन 'मुक्ति' के रोल में दिखेंगी, जो इस कहानी का दूसरा बड़ा हिस्सा हैं। इस जोड़ी की केमिस्ट्री पर लोगों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि दोनों ही कलाकार अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म का टीजर रोमांस और भावनाओं से भरपूर है। टीजर की शुरुआत में शादी का माहौल दिखाया जाता है, जिसमें कृति सेनन की हल्दी रस्म होती है। इस रस्म में मौजूद सभी लोग नाच-गाने कर रहे होते हैं और कृति को हल्दी लगाते हैं।

इस बीच सामने से धनुष घायल अवस्था में चलते हुए आते है, जिसे देख कृति हैरान रह जाती है।

कृति के पास आकर धनुष कहते है, 'नई जिंदगी शुरू कर रही है, पुराने पाप को धो ले।' इसके बाद वह उनके चेहरे पर गंगाजल डाल देते हैं। इसके बाद अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म के टाइटल ट्रैक की कुछ लाइनें सुनाई देती हैं।

'तेरे इश्क में' फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें