मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में खंगाला जा रहा है गुर्गे को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में खंगाला जा रहा है गुर्गे को

धनबाद : धनबाद के वासेपुर इलाके में सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने करीब 20 टीमें बनाकर वासेपुर के 15 से ज्यादा मोहल्लों में एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े शूटरों द्वारा हथियार मंगाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस को इनपुट मिली थी कि वासेपुर में AK-56 और AK-47 जैसे आधुनिक हथियार लाए गए हैं और बाहर से शूटर भी पहुंचे हैं। इसी इनफार्मेशन के आधार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान निषाद नगर, मिल्लत कॉलोनी, कबड्डी पट्टी, नीचे बाजार, करीमगंज-मारूफगंज, कमर मखदूमी रोड, गुलजारबाग, जोनल ट्रेनिंग स्कूल क्षेत्र, शमशेर नगर, रहमतगंज समेत कई इलाकों में पुलिस ने संदिग्ध घरों और ठिकानों की तलाशी ली। आने-जाने के रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस खान गैंग के एक बड़े सदस्य ने हाल ही में धनबाद के एक कोयला कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। बताया जा रहा है कि दुबई से गैंग चला रहा प्रिंस खान चतरा, पलामू, रांची और जमशेदपुर के कारोबारियों से भी रंगदारी मांग रहा है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियारों की बरामदगी और पूरे नेटवर्क को तोड़ना है। छापेमारी में धनबाद सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी भी खुद मौजूद हैं।

सूत्रों से कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद होने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल छापेमारी अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें