मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा, अब बसपा ने श्याम सिंह यादव को बनाया प्रत्याशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जौनपुर लोकसभा सीट से

प्रत्याशी श्रीकला धनंजय रेड्डी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने

अब श्याम सिंह यादव को टिकट देते हुए चुनाव मैदान में उतरने की हरी झंडी दी

है।

बसपा हाईकमान ने जौनपुर सीट से घोषित

प्रत्याशी श्रीकला का टिकट काट दिया है। श्रीकला हाल में जेल से जमानत पर

छूट कर आए पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं। श्रीकला ने बसपा से टिकट

मिलने के बाद जिस दिन उनके पति को जेल से रिहा किया गया था उसी दिन एक मई

को ही जौनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया था। अभी नामांकन का

पूरा सेट दाखिल करना बाकी था और अंतिम दिन भव्य नामांकन की तैयारियां की जा

रही थी। नामांकन की अंतिम तारीख छह मई यानी आज है। आखिरी नामांकन से पूर्व

श्रीकला का टिकट काटे जाने से धनंजय सिंह के समर्थकों में मायूसी है। सभी

स्तब्भ हैं कि आखिरकार उनका टिकट क्यों काटा गया है।

सियासी

गलियारों में धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट काटने से इस सीट पर अब

त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद खत्म हो गई है। अब यह माना जा रहा है कि

भाजपा और सपा के बीच चुनावी मुकाबला होगा। श्रीकला का टिकट कटने के बाद अब

जौनपुर सीट से बसपा की टिकट पर श्याम सिंह यादव आज अपना नामांकन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें