मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर। गोरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत शनिवार की रात 12 बजे

आजमगढ़-जौनपुर राजमार्ग पर चोरसंड गांव स्थित लकी ढाबा पर गोलियों की

तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। गोलीबारी में 24 वर्षीय शहजाद की मौत हो गई।

शहजाद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी अनवर अहमद का पुत्र और

ढाबा संचालक था। आनन-फानन में ढाबे पर कार्यरत लोगों ने उसे जिला अस्पताल

पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ढाबा संचालक को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई

है।

इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस

अधीक्षक शहर बृजेश कुमार ने बताया कि गौराबादशाहपुर अंतर्गत चौखंडी में लकी

ढाबा पर कुछ लोग रात को खाना खाने आए थे। वे लोग शराब पी रहे थे जिस पर

मैनेजर शहजाद ने मना किया तो वह लोग वापस चले गये। रात 12:15 बजे के आसपास

वह लोग पुनः आये और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने ढाबा संचालक को गोली मार

दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में

भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शहजाद को मृत्यु घोषित कर दिया है। पुलिस ने

मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगा दी है,

जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें