मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

नायगांव पुलिस थाने का उद्घाटन करेंगे डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नायगांव पुलिस थाने का उद्घाटन करेंगे डीजीपी

नायगांव पुलिस थाने का उद्घाटन करेंगे डीजीपी

मुंबई,15 मार्च । नायगांव पुलिस स्टेशन का काम पूरा हो चुका है और 17 मार्च को इसका उद्घाटन होगा। नायगांव,वसई विरार शहर क्षेत्र का 11वां पुलिस थाना और मीरा भाईदर पुलिस आयुक्तालय का 17वां पुलिस थाना है। ज्ञात हो कि, मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की स्थापना 1 अक्टूबर, 2020 को हुई थी। आयुक्तालय पालघर और ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों को विभाजित करके बनाया गया था।नए ढांचे में शहर में तीन सर्किल बनाए गए हैं, सर्कल 1 मीरा भायंदर शहर में बनाया गया था और 2 सर्कल वसई विरार शहर में बनाए गए थे।उस समय वसई विरार शहर में मांडवी, पेल्हार, बोलिंज,आचोले और नायगांव थाने प्रस्तावित थे।बोलिंज और नायगांव थाने बनाए जाने थे।जगह की कमी के कारण बोलिंज थाने का काम बंद है।नायगांव में किराए के मकान में थाना बना दिया गया है।वालीव और मानिकपुर थानों को विभाजित कर नायगांव थाना बनाया गया है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश भामे को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।नायगांव पुलिस थाने का उद्घाटन शुक्रवार 17 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें