मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

देश की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हम सफल हुए: पुलिस महानिदेशक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार तेलीबाग के रामलाल मैकू इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि देश और विश्व की सबसे बड़ी पुलिस की परीक्षा है, जिसको सकुशल संपन्न कराने में हम लोग सफल हुए हैं।डीजीपी ने कहा कि जैसा की सरकार का संकल्प है कि कोई भी भर्ती सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हो और सिर्फ मेधावी छात्र ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के बाद विभिन्न नौकरियों में लिए जाएं। जिससे कि जनता की सेवा अधिक से अधिक की जा सकें। आपने कल खुद ही देखा होगा कि कितना बड़ा कार्यक्रम, कितना बड़ा इन्वेस्टमेंट विभिन्न देश और विदेश की कंपनियों द्वारा किया गया है।इसके पीछे सरकार की जो पॉलिसी है तथा बेहतर कानून व्यवस्था का जो एक मॉडल दिया गया है उसी के तहत यह कार्रवाई हो रही है। उसी क्रम में जो बच्चे अभी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आ रहे हैं वो जनता की, समाज और विभाग की सेवा अगले 40 साल तक करेंगे। अभी की भर्ती 60 हजार से कुछ अधिक की है। आने वाले एक साल में हम कुल एक लाख लोग विभाग में लेंगें। ट्रेनिंग अगर हम पूरा कर ले तो अगले डेढ़ से दो साल के भीतर हम एक से अधिक मेधावी कॉस्टेबली हमारे पास उपलब्ध रहेगी, जो लम्बे समय तक देश की सेवा करेगी। एक अन्तर विभागीय समन्वय के साथ बेहतर व्यवस्था का परिणाम है कि भर्ती में उत्तर प्रदेश का मॉडल आज देश के सामने है। सभी लोग संतुष्ट हैं, यह टीम वर्क का प्रतिफल है जो इस तरह के परिणाम आ रहे हैं।नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए एसटीएफ और सिविल पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। एक टीम भावना के साथ हर विभाग के लोगों ने साथ देकर यह कम किया है जो फलस्वरूप अच्छे परिणाम दिख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें