मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 24 जनवरी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर

इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने टाटा की

अगुवाई वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया पर यह जुर्माना सुरक्षा नियमों के

उल्लंघन के आरोप में लगाया है।

डीजीसीए ने बुधवार को जारी

बयान में बताया कि एयर इंडिया एयरलाइन पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना

लगाया गया है। विमान नियामक के मुताबिक एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक

सुरक्षा रिपोर्ट मिली थी। इस रिपोर्ट में एयर इंडिया एयरलाइन पर कुछ लंबी

दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया

गया था। इसके बाद डीजीसीए ने कथित सुरक्षा उल्लंघनों की जांच की। हालांकि,

डीजीसीए ने उस घटना का विवरण नहीं दिया है, जिसकी वजह से एयरलाइंस पर भारी

जुर्माना लगाया गया है।

इससे पहले नवंबर, 2023 में डीजीसीए

ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। विमान नियामक ने यह

जुर्माना उड़ान में देरी रद्दीकरण जैसे मामलों से प्रभावित यात्रियों को

प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और मुआवजे पर निर्धारित मानदंडों का पालन न

करने के लिए लगाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें