मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे मे अयोध्या सीएमओ डॉ.संजय जैन ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजन क्षेत्र के सोलह स्थानों पर श्रीराममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ मिलकर फर्स्ट एड यूनिट बना रहा है, इस यूनिट में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट व एक वॉर्ड बॉय की मौजूदगी रहेगी। यह फर्स्ट एड यूनिट भीड़ की जगह वाले स्थानों जैसे हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, कनक भवन, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों पर बनाये जाएंगे।

इस यूनिट में आवश्यक जरूरी दवाएं नैबुलाइजर, ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी, इसमें ब्लड शुगर की जांच भी रहेगी। इनके अलावा दो अस्पताल भी बनाये जाएंगे, जिसकी क्षमता 10 व 20 बेड की होगी। इसमें डॉक्टर्स की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा 40 एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है, जो अयोध्या क्षेत्र के अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों पर खड़ी की जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के मेडिकल कॉलेज, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, जिला अस्पताल अयोध्या, महिला जिला अस्पताल व कुमारगंज के चिकित्सालय मे 190 बेड आपातकालीन स्थिति के लिए आरक्षित रखे गये हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान किसी भी व्यक्ति को आपात स्थिति के दौरान पहले आयोजन क्षेत्र के लिए बनाये गये दो अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया जायेगा, हालत ठीक न होने की स्थिति में उसे श्रीराम चिकित्सालय रेफर किया जायेगा। इसके बाद भी स्थिति ठीक न होने की दशा में मेडिकल कॉलेज और उसके बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर व राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर करने की व्यवस्था की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें