मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

रेल से कर सकेंगे श्रद्धालु चारधाम यात्रा : पीयूष गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि करोड़ों श्रद्धालु जल्द ही रेल के माध्यम से चारधाम यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा आसान करने जा रही है।उत्तराखंड की पवित्र वादियों में स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु रेल से अब यात्रा कर सकेंगे।

327 किलोमीटर लम्बी होगी चार रेल लाइन:

हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष महत्व है। इन पवित्र धामों तक श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए मोदी सरकार चारधाम प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके तहत चारों धामों को रेल मार्ग से जोड़ने का काम किया जाएगा। भारतीय रेल चारधाम को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में चार रेल लाइन बिछाएगी जिसकी कुल लंबाई 327 किलोमीटर होगी। यह रेल लाइन देहरादून, पौड़ी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी से होती हुई गुजरेगी।

चारधाम तक मिलेगी सस्ती और सुगम सुविधा:

चारधाम को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए 44,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। सरकार चारधाम तक परिवहन की सस्ती और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चारधाम यात्रा मार्ग को परिवहन के विभिन्न माध्यमों से जोड़ेगी। इसमें रेल मार्ग, वर्नीकुलर रेल, रोपवे और सड़क परिवहन भी शामिल है।

अगले 5 साल में रेल से जुड़ जाएंगे चारधाम:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना चारधाम के लिए रेलवे ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अब अगले पांच साल में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें