मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बारबाडोस में होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बारबाडोस में होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बारबाडोस में हो रहे 68 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। देवनानी कैरिबियन देश बारबाडोस में 5 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्थाओं की मजबूती पर पत्र वाचन करेंगे। देवनानी सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली से लंदन और लंदन से बारबाडोस जाएंगे।देवनानी राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की भी जानकारी इस विश्व स्तरीय सम्मेलन में देंगे। देवनानी लंदन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे। देवनानी मुख्यालय के अधिकारीगण से विचार विमर्श करेंगे और लंदन में भारतीय समुदाय व सामाजिक संगठनों से मिलेंगे। देवनानी के साथ प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी गए हैं।इससे पूर्व गुरुवार को देवनानी ने राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्यपाल और मुख्यमंत्री को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 68 वे सम्मेलन की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से राज्य के विभिन्न विषयों और संसदीय संघ सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें