मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

शैतान बेटे ने मां की हत्या कर आंगन में ही चिता जला मुर्गा सेंककर खाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में एक बेटे के द्वारा अपनी मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद घर के आंगन में भी उसने मां की चिता जलाई और उसी पर मुर्गा सेंककर खाया। घटना के संबंध में मनोहरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे घटना की चश्मदीद गवाह आरोपी युवक के छोटे भाई की पत्नी है। उसने ही अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों को घटना की पूरी सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव के अवशेष को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का शव आधे से अधिक जल चुका है और गला से नीचे और जांघ के ऊपर तक का ही कुछ हिस्सा बचा है।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले 35 वर्षीय सनकी युवक प्रधान सोय को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रधान सोय पर करीब 4 वर्ष पहले अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर देने का आरोप लगा था। ग्रामीणों और प्रत्यक्षर्दिशयों से मिली जानकारी के अनुसार मां की हत्या कर दिये जाने के बावजूद कलयुगी पुत्र भागा नहीं, खुद घर के आंगन में ही अपनी मां की चिता जलायी। इतना ही नहीं, उसने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए मां की चिता की आग में ही मुर्गा सेककर खाया। इस जघन्य वारदात के बाद वह कलयुगी बेटा घर में ही मौजूद रहा। शनिवार की सुबह उसने अपनी मां की अधजली लाश को एक बार फिर घर के चूल्हे के पास फेंक दिया। इसके बाद उसकी बहन सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और प्रधान सोय के हाथ-पांव बांध देने के बाद पुलिस को सूचना दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें