मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के 2024-25 शिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के 2024-25 शिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ

किशनगंज। जिले के कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के 2024-25 शिक्षण सत्र का शुभारंभ शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरसादुल्ला, अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मो. सोहेल, जिलाधिकारी विशाल राज, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष किशनगंज मुजाहिद आलम व मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्वागत गान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि यह आवासीय विद्यालय अल्पसंख्यकों के लिए एक बड़ी सौगात है। तीन दिन पूर्व दरभंगा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के सत्र का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही अब बिहार के अन्य जिलों में भी इस प्रकार के आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों के हित में कार्य कर रहे है। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शिक्षा लेकर बच्चे-बच्चियां अपना भविष्य सवार सकती है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरसादुल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की सोच है की हर जिले में इस प्रकार का विद्यालय बने। जदयू के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का सत्र शुरू होना जिले के लिए गौरव की बात है।यहां के बच्चे अच्छे से निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। कार्यक्रम में सचिव अल्पसंख्यक विभाग मो. सोहेल, जिलाधिकारी विशाल राज, अपर सचिव डा. आमिर, मेजर इकबाल हैदर, कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन, बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी, कोचाधामन विधायक इजहार असफ़ी, ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम, इरशाद अली, पूर्व विधायक नौशाद आलम ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर वरीय जदयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी, डा. आमिर मिनहाज, तलहा यूसुफ, फैजल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें