मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त ने किया दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को नामकुम प्रखंड के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने सेविका, सहिया और कम्युनिटी के सदस्यों से बातचीत भी की।

होरहप, पुरनाडीह और सरायटोला मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उपायुक्त ने किया दौरा

उपायुक्त छवि रंजन ने होरहप, पुरनाडीह और सरायटोला स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र दौरा किया। प्रखंड के विभिन्न मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) को लेकर सीडीपीओ को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने ग्रोथ चार्ट की जांच की और सीडीपीओ के साथ सुधार के क्षेत्र पर चर्चा की।

आईओसीएल के सीएसआर फंड से विकसित किए गए हैं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फंड के माध्यम से नामकुम प्रखंड के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। जिला प्रशासन और आईओसीएल के बीच इसे लेकर पूर्व में ही एमओयू साइन किया गया था। इन मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को मानसिक, शैक्षणिक और शारीरिक रूप से विकसित करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्य फोकस बच्चों के पोषण को लेकर है ताकि बच्चे कुपोषण का शिकार न हो और जो कुपोषण के शिकार हैं, उन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों को ज्वाॅयफुल लर्निंग सेंटर के रुप में विकसित किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शहरी क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों की तरह खेल-खेल में पढ़ सकेंगे। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी आंगनबाड़ी केन्द्रों को उपलब्ध करायी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें