मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

निर्मायिनी में उपमुख्यमंत्री ने दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
निर्मायिनी में उपमुख्यमंत्री ने दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

जयपुर/उदयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को उदयपुर के भुवाना स्थित सॉलिटर रिसोर्ट में भारत विकास परिषद्, उत्तर पश्चिम क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय महिला मिलन कार्यक्रम “निर्मायिनी” में शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। राज्य सरकार भी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि माँ को प्रथम गुरु माना जाता है और संस्कारों की शुरुआत घर से होती है। महिलाएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि संस्कारवान समाज और राष्ट्र की भी निर्माता होती हैं।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, त्योहारों, परंपराओं और इतिहास की कहानियों से भी परिचित कराना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं जिम्मेदारियों को पुरुषों से बेहतर ढंग से निभाती हैं और राज्य की डबल इंजन सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से ठोस प्रयास कर रही है।उन्होंने “निर्मायिनी” जैसे आयोजनों को नारी गरिमा, आत्मबल और सामाजिक योगदान को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया, जो समाज को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि संरक्षक निदर्शना गोवानी, क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा, राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक डॉ. शिप्रा धर, क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी, कार्यक्रम संयोजिका एवं क्षेत्रीय सचिव सुनीता गोयल सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई भारत विकास परिषद की महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें