मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लिया आशीर्वाद

— बाबा से देश प्रदेश में जनकल्याण की कामना की

वाराणसी। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। मंदिर के गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने विधि विधान से दर्शन पूजन किया। उपमुख्यमंत्री ने बाबा से देश -प्रदेश में शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के गेट नंबर चार के पास पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सावन माह के शुभारंभ को लेकर जिला और मंदिर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें