मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'सिंध' पर दिए बयान का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया समर्थन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'सिंध' पर दिए बयान का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया समर्थन

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'सिंध' पर दिए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से भारत और सिंध के लोग जैसे पहले थे, आज भी वैसे ही हैं। इसलिए रक्षा मंत्री की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए।

कुशीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को देश के 12 राज्यों में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "कोई भी भारतीय नागरिक गैर-कानूनी रूप से भारत में घुसने वालों का स्वागत नहीं करेगा। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई धर्म को मानने वाले लोग भारत सरकार के बनाए कानूनों के तहत आते हैं और उनका स्वागत किया जाएगा और उन्हें नागरिकता दी जाएगी। उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल किया जाएगा।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "कोई मुसलमान घुसपैठिया आया है और भारत के गरीबों के अधिकारों को वह छीन रहा है तो चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया के जरिए एक तरीके से महायज्ञ कर रहा है। इसके आधार पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा। वह सच्चाई भी सामने आएगी कि फर्जी वोटों के आधार पर जीतकर कोई सत्ता नहीं कब्जा पाएगा।"

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ​​के बयान पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया और कहा, "समाजवादी पार्टी के कई नेता बड़बोले हैं और मुझे नहीं लगता कि उनके बयानों पर जवाब देना जरूरी है। समाजवादी पार्टी राम विरोधी पार्टी है।

रामलला के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाया गया है, जहां कल प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में धर्म ध्वजारोहण समारोह होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "500 साल पहले विदेशी आक्रमणकारी ने राम मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया था। 6 दिसंबर 1992 को रामभक्त कारसेवकों ने धराशायी किया। आज राम मंदिर बन चुका है और पूरा देश गौरवान्वित है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें