मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

तारकिशोर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव, नहीं होंगे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव हो गये है। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वह आज शाम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पायेंगे। उनकी जांच रिपोर्ट आज सुबह आयी है। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अब तारकिशोर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मंच साझा नहीं कर पायेंगे और न ही किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।पीएम मोदी के विधानसभा शताब्दी समारोह के कार्य्रक्रम में कुल नौ लोगों के मंच पर बैठने की व्यवस्था थी। इसमें तारकिशोर का नाम भी शामिल था। प्रधानमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, बिहार के मुख्यमंत्री समेत कुल नौ लोग शताब्दी समापन समारोह के दौरान मंच पर बैठने वाले थे। इसमें राज्यपाल, विपक्ष के नेता, उप मुख्यमंत्री, संसदीय मंत्री का नाम शामिल था लेकिन अब तारकिशोर मंच पर शामिल नहीं होंगे। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष का स्वागत संबोधन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री का संबोधन भी होना है। अंत में पीएम मोदी भी संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें