मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

टीनशेड डालते समय करंट की चपेट में आकर फाैजी समेत तीन की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीनशेड डालते समय करंट की चपेट में आकर फाैजी समेत तीन की माैत

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के जनुआ गांव में शुक्रवार को घर के बाहर टीनशेड डालते वक्त बिजली के करंट की चपेट में आकर फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर,मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच​कर पीड़ितों का हालचाल लिया।जिलाधिकारी ने बताया कि जनुआ निवासी कृष्ण बिहारी पाण्डे के घर पर टीनशेड लगाया जा रहा था। इस दौरान टीनशेड में करंट उतर आया। देखते ही देखते एक दूसरे को बचाने के चक्कर में आठ लोग करंट से झुलस गये। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, डॉक्टर ने जनुआ के रहने वाले मोनू पाण्डेय (26), गुंजन (22) और पवन कुशवाहा (18) को मृत घोषित कर दिया। मोनू आर्मी में जवान था।वहीं, झुलसे लोगों में सजाव निवासी छोटू विश्वकर्मा,जनुआ निवासी शत्रुधन पांडे (55), वेद प्रकाश पांडे (22), अजय (25) और कृष्ण बिहारी पाण्डे (50) का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें