मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, एक हफ्ते में 500 से अधिक नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,500 पार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस साल aडेंगू संक्रमितों की संख्या साढ़े चार हजार के पार पहुंच गई…

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन39 बार पढ़ा गया
पश्चिम बंगाल में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, एक हफ्ते में 500 से अधिक नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,500 पार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस साल aडेंगू संक्रमितों की संख्या साढ़े चार हजार के पार पहुंच गई है। संक्रमण के मामले में कोलकाता राज्य में दूसरे स्थान पर है, जबकि जिलों में मुर्शिदाबाद सबसे आगे है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक राज्य में डेंगू के 770 मामले सामने आए थे। 31 जुलाई तक यह संख्या बढ़कर एक हज़ार 946 हो गई और 31 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या तीन हज़ार 966 पहुंच गई। इसके बाद भी संक्रमण का सिलसिला जारी है।दो सितंबर तक मुर्शिदाबाद में डेंगू के 870 मामले दर्ज किए गए। पिछले सात दिनों में ही यहां 96 नए मरीज मिले हैं। नदिया जिले के नोवादा प्रखंड में भी डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन संक्रमण में कमी नहीं दर्ज की जा रही है।वहीं, कोलकाता में दो सितंबर तक 402 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके थे। पिछले सात दिनों में शहर में 62 नए मामले सामने आए। उत्तर 24 परगना में 346, मालदा में 331, दक्षिण 24 परगना में 324, नदिया में 316, हुगली में 293 और हावड़ा में 276 मामले दर्ज किए गए हैं। पूर्व बर्धमान में 233 और पश्चिम बर्धमान में 140 संक्रमित मिले हैं।डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज करने की तैयारी की है। स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने कहा कि सात सितंबर से अभियान शुरू किया जाएगा और इसकी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। उन्होंने स्कूलों से बच्चों को पूरी बांह की शर्ट पहनकर आने के लिए कहने की बात भी कही है।मानसून के दौरान डेंगू के बढ़ते मामलों ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, नियमित रूप से छिड़काव करने और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें