मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

भारत को 'हिन्दू राष्ट्र' घोषित करने की उठी मांग : यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के कार्यक्रम में जय भगवान गोयल का राष्ट्रवादी आह्वान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
भारत को 'हिन्दू राष्ट्र' घोषित करने की उठी मांग : यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के कार्यक्रम में जय भगवान गोयल का राष्ट्रवादी आह्वान

भारत को 'हिन्दू राष्ट्र' घोषित करने की उठी मांग : यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के कार्यक्रम में जय भगवान गोयल का राष्ट्रवादी आह्वान

Report: Sunil Mishra

नई दिल्ली , 6 जुलाई 2025। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने आज दिल्ली के संगम विहार स्थित चर्च कॉलोनी में दक्षिणी दिल्ली जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर भारत को 'हिन्दू राष्ट्र' घोषित करने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में निहित है, और अब समय आ गया है कि संविधान से “धर्मनिरपेक्ष” और “समाजवाद” जैसे शब्दों को हटाकर भारत को आधिकारिक रूप से ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित किया जाए। उन्होंने यह मांग संसद के आगामी मानसून सत्र में रखने का अनुरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया।

समारोह की शुरुआत संतों के सानिध्य में पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार नारियल फोड़कर और रिबन काटकर की गई। साथ ही सनातनियों को शिवास्त्र धारण कराकर हिन्दू रक्षा का प्रतीकात्मक संकल्प भी दोहराया गया। जय भगवान गोयल ने मंच से बोलते हुए कहा कि “शास्त्र और शस्त्र दोनों ही भारत की पहचान रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश आज का सनातनी अपने शस्त्रों को भूल चुका है। इसलिये यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने निर्णय लिया है कि सवा करोड़ सनातनियों को शिवास्त्र धारण करा कर उन्हें हिन्दू योद्धा के रूप में तैयार किया जाएगा।”

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुखर्जी ने 'एक देश, एक संविधान, एक निशान' के सिद्धांत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, और प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

जय भगवान गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की कि श्रावण मास के दौरान सभी होटलों, रेस्टोरेंटों, ढाबों और दवाई विक्रेताओं को अपने वास्तविक नाम और पहचान वाले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया जाए, ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने समस्त हिन्दू समाज से जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि “हर हिन्दू परिवार में तीन बच्चे हों, अपने बुजुर्गों का सम्मान करें, और अपने क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखें – यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है।”

इस कार्यक्रम का आयोजन यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद नहाल एवं नवनियुक्त दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी घोषित की गईं, जिनमें जय प्रकाश (जिला उपाध्यक्ष), हेमंत कौशिक (अम्बेडकर नगर विधानसभा अध्यक्ष), मनीष बघेल (संगम विहार अध्यक्ष), विकास भूरे एवं ओमपाल (देवली उपाध्यक्ष) शामिल हैं।

समारोह में संत श्याम गिरी महाराज (तलवार वाले बाबा), गुरुमां कंचन गिरि जी, डॉ. राधाकांत वत्स, सुशील गर्ग, महेन्द्र मनचंदा, शंकर लाल अग्रवाल, अवध कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, ममता यादव पार्षद, शिव कुमार देवली आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, पूजा चहल, सूरज गुप्ता, के.के. पॉल सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

जय भगवान गोयल ने मंच से दो टूक कहा कि “जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने 370 हटाया, तीन तलाक खत्म किया, और वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन किया, उसी तरह अब समय आ गया है कि इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल के दौरान जबरन जोड़े गए ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ शब्दों को संविधान की प्रस्तावना से हटाकर भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित किया जाए।”

इस घोषणात्मक और राष्ट्रवादी कार्यक्रम ने एक बार फिर हिन्दू एकता और सनातन मूल्यों की बहाली के लिए चल रहे आंदोलनों को नया आयाम देने का संकेत दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें