मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

देशभर के आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने की मांग, केन्द्र एवं राज्य सरकारों को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बच्चों और दुग्धपान कराने वाली मांओं को पोषक आहार और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने की मांग पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। याचिका महाराष्ट्र की दीपिका जगतराम साहनी ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील कालिन गोंजाल्वेस ने कहा कि कोरोना के चलते लगभग 14 लाख आंगनवाड़ी केन्द्र बंद हैं। बच्चों और माताओं को भोजन और स्वास्थ्य सहायता नहीं मिल पा रही है। इस वजह से बच्चों में भूखमरी और दूसरी समस्याएं पैदा हो रही हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कोई सहायता नहीं मिल रही है।याचिका में मांग की गई है कि देश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों को शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली हेल्थ वर्करों और आशा वर्करों की हालत और खराब है। उन्हें अपनी सैलरी के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें