मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के पालम विलेज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के पालम विलेज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके पास से कई सामान भी बरामद किए गए हैं, जिसमें गैस सिलेंडर भी शामिल है। पालम विलेज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

आरोपी की पहचान 27 वर्षीय रजत उर्फ बूढ़ा के रूप में हुई है, जो महावीर एन्क्लेव स्थित नासिरपुर रोड की हरिजन बस्ती का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक गैस सिलेंडर, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, दो जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एक बैग और कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल को पालम विलेज थाने में चोरी का मामला ई-एफआईआर दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के लिए एएसआई वीरेंद्र, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, संदीप और कृष्ण की टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी अनंत धनराज सिंह कर रहे थे, जबकि निगरानी एसीपी दिल्ली कैंट अनिल कुमार के निर्देशन में की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया, तकनीकी निगरानी की मदद ली और कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। 2 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पालम विलेज इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है और किराये पर रिक्शा चलाता है। नशे की लत और जल्द पैसे कमाने के लिए वह सूने और कमजोर मकानों को निशाना बनाकर चोरी करता था। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें