मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से यूपी में आकर चेन स्नेचिंग करने वाला शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। थाना साहिबाबाद पुलिस व स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन ने

सोमवार की रात में मुठभेड़ कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। बदमाश पुलिस

की गोली लगने से घायल हो गया। खास बात यह है कि पकड़ा गया लुटेरा दिल्ली

का रहने वाला है लेकिन ट्रांस हिंडन इलाके में आकर चेन, मोबाइल लूट की

वारदातों को अंजाम देता है। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया

है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि थाना

साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे

अभियान के अंतर्गत टीम गठित कर जीटी रोड रेलवे स्टेशन कट के पास सघन वाहन

चेकिंग की जा रही थी, तभी कुछ देर बाद एक संदिग्ध मोटर साइकिल से दिल्ली की

ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह मुड़कर

रेलवे स्टेशन की तरफ तेजी से भागने लगा और जल्दबाजी में बाइक पटरी के पास

गिर गई। मोटर साइकिल से गिरने पर खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर

जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दांए पैर में गोली जा लगी और वह घायल अवस्था

में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त शातिर लुटेरा

फैजान है, जो नेहरू विहार मुस्तफाबाद दिल्ली का रहने वाला है।

डीसीपी

ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तीन चैन पीली धातु (साहिबाबाद व

कौशांबी लूट की घटना से संबंधित), एक तमंचा तथा एक मोटर साइकिल पेंशन प्रो

चोरी की बरामद की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें