मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, बदायूं में खतरे के निशान के करीब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरूवार की सुबह सात बजे तक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ पाया गया। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी,​ मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं बदायूं में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।लखनऊ के तेलीबाग स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बदायूं में कचलाब्रिज पर गंगा का जलस्तर 162.110 पाया गया और जो खतरे के निशान से मात्र .290 मीटर नीचे है। बारिश के कारण नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि जारी है।वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63.850 मीटर पर है। जो खतरे के निशान से 7.4 मीटर नीचे है। फिर भी गंगा के जलस्तर बढ़ने से घाटों के आवागमन पर असर पड़ा है। प्रयागराज में गंगा का जलस्तर 77.420 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 84.73 मीटर पर है। ​बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान 57.615 मीटर के चार मीटर नीचे बह रही है।वहीं फर्रूखाबाद, कन्नौज, रायबरेली में गंगा के जलस्तर स्थिर है, जबकि तीनों ही जनपदों में गंगा नदी खतरे के निशान से दो से तीन मीटर ही नीचे है। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के जलस्तर के बढ़ने से आसपास के गांवों के लोगों को हटाया गया है। पूरे प्रदेश में गंगा के बढ़ोत्तरी को देखते हुए नदी किनारे के गांवों में अलर्ट जारी रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें