मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की सीएम ने यमुना में अमोनिया को लेकर चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली की सीएम ने यमुना में अमोनिया को लेकर चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप करने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना में अमोनिया की मात्रा में बढ़ोतरी को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिख कर हस्तक्षेपकरने की मांगा की है, ताकि हरियाणा से अमोनिया रहित पानी छोड़ा जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले को लेकर आज मिलने का समय भी मांगा है।मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र के साथ दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ का दिल्ली के सचिव को 27 जनवरी को लिखा एक नोट भी जोड़ा है। इस नोट के मुताबिक दिल्ली के जल संयंत्र केवल एक पीपीएम अमोनिया के स्तर की सफाई के लिए डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोट से स्पष्ट होता है कि हरियाण के नालों व औद्योगिक इकाई से निकले अपशिष्ट से यमुना में अमोनिया के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो दिनों में यमुना में अमोनिया की मात्रा सात पीपीएम है। अमोनिया के इस स्तर की सफाई दिल्ली के जल संयंत्र नहीं कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लापरवाही नहीं बल्कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की सोच-समझी साजिश है। इसकी वजह से दिल्ली में पानी की आपूर्ति में 15 से 20 फीसद की कटौती होने से लगभग 34 लाख लोगों पर असर पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें